भाजपा के यश महाजन ने भरा पहला नामांकन
हरदयाल सिंह झीता
यश महाजन
महिंदर पाल मदान
पुरषोत्तम पासी
धर्मपाल महाजन
मनीष अग्रवाल
रीना धीर
हरीष पासी
कविता अग्रवाल
सुखविंदर कौर
अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं
अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं
अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं
अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं
भाजपा के पहले 10 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं
कपूरथला में 67 और सुल्तानपुर लोधी में 13 पोलिंग बूथ स्थापित
कपूरथला | नगरपरिषद कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और नगर पंचायत नडाला में 25 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर एडीसी जनरल परमजीत सिंह ने मंगलवार को योजना भवन में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एडीसी परमजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद कपूरथला, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी नगर पंचायत नडाला के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 13 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। इन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। बताया कि कपूरथला के 29 वार्डों के लिए 67 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के 13 वार्डों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा पंचायत नडाला के 11 वार्डों के 5167 वोटरों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर परिषद कपूरथला के वार्ड नंबर 1 से 10 के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सचिव मार्किट कमेटी कपूरथला को नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय कपूरथला में लिए जाएंगे।
वार्ड नंबर 11 से 20 के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार ढिलवां को नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र तहसीलदार कार्यालय कपूरथला में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड नंबर 21 से 29 के लिए जनरल मैनेजर डीआईसी कपूरथला को रिटर्निंग अधिकारी बीडीपीओ कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र बीडीपीओ कपूरथला के ऑफिस में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के कुल 13 वार्डों के लिए तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी को रिटर्निंग अधिकारी और बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर लोधी के लिए नामांकन पत्र तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी के कार्यालय में लिए जाएंगे। नगर पंचायत नडाला के 11 वार्डों के लिए एसडीएम भुलत्थ को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार भुलत्थ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सहायक जिला चुनाव अधिकारी सर्बजीत सिंह वालिया, भाजपा के रणजीत सिंह मठाडू, कांग्रेस के सुरिंद्र पाल सिंह खालसा, बसपा के तरसेम सिंह, आप के गुरपाल सिंह उपस्थित थे।
नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम पासी और मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू ने बताया कि बाकी रहते वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा भी पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती जिला योजना विकास कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ की सहमति से जल्द ही कर दी जाएगी। कपूरथला में कुल 29 वार्ड हैं।
िरटर्निंग अिधकारी मल्होत्रा को नामांकन पत्र सौंपते यश महाजन।
भास्कर न्यूज | कपूरथला
नगरपरिषदचुनाव को जिले में सबसे पहले कपूरथला की वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी यश महाजन ने मंगलवार को बीडीपीओ ऑफिस में रिटर्निंग अिधकारी संदीप मल्होत्रा के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यश महाजन की कपड़े की दुकान है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मोहल्ला खजांचिया से भारी संख्या में वार्ड के लोग उनके साथ रिटर्निंग ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, धर्मपाल ग्रोवर, रणजीत मठाडू, मंहिदरपाल मदान, जीया लाल नाहर, सुनील पथरीया, राजपाल महाजन, तिलक राज, रजिंदर वर्मा, रजिंदर पथरिया, नवजीत राजू, राकेश कुमार के रमन, प्रदीप शर्मा, कृष्ण लाल टंडन, अशोक कुमार, अशोक माहला, सुरिंदर कुमार, जीत थापा, एडवोकेट मंगत राम कालिया, विकास गुप्ता, नवजीत सिंह राजू, राजिंदर कुमार, सुरिंदर कुमार, वरिंदर कुमार भी थे।