पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस से गिरकर जख्मी हुए लखन गांव के युवक ने तोड़ा दम

बस से गिरकर जख्मी हुए लखन गांव के युवक ने तोड़ा दम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कपूरथला/जालंधर

कपूरथलारोडपर चलती बस से गिरकर जख्मी हुए लखन गांव के युवक ने दम तोड़ दिया।

लाश को परिजनों को हवाले कर दिया गया है। कपूरथला के लखन गांव का रहने वाला पंजाब सिंह पुत्र जगीर सिंह 8 फरवरी को रिश्तेदारों के घर गई मां को लेने के लिए मकाना गांव जा रहा था। बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण वह दरवाजे पर खड़ा हो गया।

भीड़ में से किसी का धक्का लगने से पंजाब चलती बस ने नीचे गिरकर जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसकी सिर में लगी चोट के कारण इलाज दौरान मौत हो गई।