पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक जख्मी

बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल का जायजा लेते डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह और अन्य अधिकारी।

बस को पलट कर टायर में फंसे शव को बाहर निकाला गया। -भास्कर

भास्कर न्यूज | कपूरथला

कपूरथला-सुभानपुरमार्गपर मंगलवार शाम करीब 6 बजे बस और बाइक की हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति जख्मी हो गया।

कपूरथला से सुभानपुर जा रही बस (पीबी 06 जी 9888) का सुभानपुर से रही बाइक (पीबी 41 जी 6108) की टक्कर हो गई। इस कारण बाइक चालक बस के टायर के नीचे गया और मौके पर दम तोड़ दिया। टायर के बीच फंसे शव को पुलिस और राहगीरों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकला। इस पर पुलिस ने बस सवारियों और राहगीरों की सहायता से बस को पलट दिया और शव को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह और थाना कोतवाली प्रभारी परमिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव विलाकोठी के रहने वाले कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। जबकि इसी गांव के रहने वाले जख्मी महंत सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।