भास्कर न्यूज | कपूरथला
भास्कर न्यूज | कपूरथला
स्टेशनकमांडरबिग्रेडियर एनआर बाबू ने जिला सुरक्षा सेवा भलाई कार्यालय का दौरा किया। जिला सुरक्षा सेवाए भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल और जिला सैनिक बोर्ड उपाध्यक्ष कर्नल बलदेव सिंह खिंडा की अगुवाई में स्वागत में समारोह का आयोजन भी किया गया।
बिग्रेडियर एनआर बाबू ने कहा कि पूर्व सैनिको की भलाई के लिए केंद्र ओर पंजाब सरकार द्वारा कई स्कीमें लागू की हैं। पूर्व सैनिकों को कोई शिकायत होती है तो वह उनको मिल कर बता सकता है। इस मौके पर उन्होंने ईसीएचएस ओर कैंटीन में अन्य सुधार करने के लिए जिला सुरक्षा भलाई कार्यालय को हर संभव सहायता देने संबंधी भरोसा दिया। इस मौके पर 12 पूर्व सैनिकों, विधवाओं ओर उनके आश्रितों को 24 हजार रुपए के चेक भेंट किए। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड उपाध्यक्ष लैफ कर्नल सुखदेव सिंह, कर्नल वीर अमोल सिंह, लैफ कर्नल पीपी सिंह, कैप्टन जगीर सिंह, कमांडेंट मनजीत सिंह गिल आदि उपस्थित थे।