कपूरथला में आप कार्यकर्ता में खुशी
कपूरथला | आमआदमी पार्टी की दिल्ली में हुई महान ऐतिहासिक जीत की खुशी में कपूरथला के समूह वलंटियरों ने कचहरी चौक में इंकलाबी गीतो के साथ भंगडा डाल कर खुशी मनाई लड्डू बांटे। इस मौके कपूरथला के इंचार्ज सुरजीत सिंह भट्टी, जिला प्रेस सचिव यशपाल आजाद, गुरपाल बहादर सिंह बावा, हरजीत सिंह धालीवाल ने इस मौके संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली आम आदमी पार्टी की जीत देश की जनता की जीत है। इस मौके पार्टी वलंटियर कुलदीप सिंह तेजी, सुखमिन्द्र सिंह थिंद, यादविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, रजिन्द्र, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, सुरिन्द्र, बीएस मुल्तानी, प्रिंस अजाद, करन देव, ओंकार सिंह, दलविन्द्र सिंह, सलिन्द्र सिंह, शिव प्रसाद उपस्थित थे।