प्रतिभा पहचान को कंपीटिशन जरूरी: गुरबचन
डिप्स कपूरथला के वार्षिकोत्सव में स्टूडेंट्स ने किया शहीदों को नमन
शून्यशून्यही रहता है लेकिन नन्ही किरण सूर्य बन जाती है इसी उद्देश्य को मुख्य रखते हुए डिप्स कपूरथला में टाइनी स्पार्क इन माइट फ्लेम शीर्षक के तहत वार्षिकोत्सव को आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसीपल राधा रक्खड़ ने की देवों के देवा श्री गणेशा को नमन करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्स के चेयरमैन गुरबचन सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में वाइस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर चीफ एडवाइजर डा. जसमीत कौर, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा, अकादमिक कंट्रोलर गुलशन गक्खड़, डायरेक्टर लखविंदर कौर उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि द्वारा ज्योति प्रज्जवलित कर नृत्य कार्यक्रम का आगाज किया गया
कठपुतलीबन बताया शिक्षा का महत्व: कार्यक्रममें विद्यार्थियों ने कठपुतली बन एक नाटक का मंचन किया जिसमें सभी को यह समझाया गया कि शिक्षा क्या है तथा यह हमारे जीवन में क्या महत्व रखती है। इसके बिना आज के युग में मानव के अर्थहीन समझा जाता है तथा इसी से सभ्य समाज की स्थापना की जाती है।
विभिन्नलोकनृत्यों ने भारत को किया एक: विद्यार्थियोंने विभिन्न विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य राजस्थानी, हरियाणवी , गुजराती, विहु, आदि सभी राज्यों के नृत्य प्रस्तुत कर संपूर्ण भारत को एक मंच पर एकत्र करते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया जिसे देख कर सारा हात तालियों से गूंज उठा.
म्यूजियमदिखा किया शहीदों को याद : कार्यक्रममें मुख्य आकर्षण का केन्द्र विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी रही। जिस में विद्यार्थियों ने शहीदों को स्मरण करते हुए उनकी तस्वीरों के साथ म्यूजियम को दिखाते हुए कोरियोग्राफी प्रस्तुत की तथा उन्हें नमन किया। जिसे देख कर अभिभावक भाव विभोर हो गए। इसी के साथ टाइनी टाट्स ने विभिन्न प्रकार की कोरियोग्राफी, ग्रुप संगीत, काव्य गोष्ठी, रिबन डांस ने सबका मन मोह लिया। इसी के साथ प्रिंसीपल राधा गक्खड़ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा वर्ष में प्राप्त की गई उपलब्धियों से सबको परिचित करवाया। इस दौरान वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों ने पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर चेयरमैन गुरबचन सिंह ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों सो सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं। स्कूल का गौरव भी इन्हीं से है। उन्होंने कहा कि वह विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते है ताकि विद्यार्थियों के अंदर छिपे हुनर को पहचाना जा सके। कार्यक्रम का समापन पंजाब के लोक प्रसिद्ध नाच भंगड़े से किया गया इस अवसर पर डिप्स श्रृंखला के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल भी उपस्थित थे।
डिप्स में टाइनी स्पार्क इन माइटी फ्लेम शीर्षक से वार्षिकोत्सव के आयोजन के दौरान बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए।
उद्घाटन करते चेयरमैन गुरबचन सिंह, वाइस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर, चीफ एडवाइजर डाॅ. जसमीत कौर, सीईओ मोनिका मंडोत्रा, अकादमिक कंट्रोलर गुलशन गक्खड़, डायरेक्टर जसविंदर कौर, प्रिंसिपल राधा गक्खड़ तथा अन्य।
डिप्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। -भास्कर