शहीद भगत सिंह क्लब की बैठक
शहीदभगतसिंह यूथ क्लब की बैठक अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान क्लब के महासचिव सोनू पंडित ने कहा कि एक तंदुरुस्त अच्छे समाज की सृजना के लिए चुनावों दौरान अच्छी छवि वाले व्यक्ति को ही मतदान करना चाहिए।
क्लब के प्रधान चंद्रशेखर ने कहा कि यदि हम सचमुच अपने समाज देश को उन्नतियो की राह पर लेकर जाना चाहते हैं। क्लब के अध्यक्ष रिंकू कालिया ने कहा कि वह यह संदेश लेकर घर-घर जाएंगे। यदि वह अपने मिशन में कामयाब हो गए तो अच्छे इंसानों को आगे आने का मौका मिलेगा बेशक वह किसी भी पार्टी के साथ संबंध रखते हो। इस तरह समाज समाजिक बुराइयों से कुछ राहत महसूस करेगा। इस अवसर पर क्लब के वाईस अध्यक्ष प्रभजीत जोली ने कहा कि जो कौमे अपने शहीदों को भूल जाती है वह खत्म हो जाती है। इस अवसर पर मुकेश अरोड़ा, नवीन कौड़ा, गोल्डी, दीपक हंस, विशाल राजपूत, हरीश पुरी, वेशनव सूद, अनिल राजन, शक्ति वालिया, सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, मुनी लाल कनौजिया, मित्र, मनी, जगगी सिंह आदि उपस्थित थे।