- Hindi News
- सालाना कबड्डी और वाॅलीबाल टूर्नामेंट शुरू
सालाना कबड्डी और वाॅलीबाल टूर्नामेंट शुरू
कपूरथला| संतबाबा निहाल सिंह की याद में संत बाबा निहाल सिंह स्पोटर्स क्लब जारजपुर ओर पंचायत द्वारा करवाया जा रहा 27वां वार्षिक कबड्डी वालीबाल टूर्नामेंट संत बाबा निहाल सिंह खेल स्टेडियम गांव जारजपुर में शुरु हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए रामिंदर सिहं पंचायत सचिव ने कहा कि नौजवानो को नशो से बचाने के लिए खेलो की ओर प्रेरित करना समय की जरुरत है। टूर्नामेंट के पहले दिन तलवंडी चौधरियां, डडविंडी तूत, कालरु बिहारीपुर, खीवा, बेई पुई, जारजपुर, दुर्गापुर टिब्बा की टीमों के बीच मुकाबला देखने का मिले। स्पोटर््स क्लब जारजपुर के अध्यक्ष मलूक सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता खिलाडियो को इनाम वितरण पूर्व वित्त मंत्री डा उपिंदरजीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकेटरी बलविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, परविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, कुलविंदर सिंह, सरुप सिंह, दलीप सिंह उपस्थित थे।