पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग संबंधी आवेदन 12 तक

प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग संबंधी आवेदन 12 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| जिलासुरक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सेना में भर्ती होने वाली प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग, शार्ट टर्म कंप्यूटर कोर्सों की कक्षाएं शुरू की जा रही है। इस संबंधी जानकारी जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कर्नल अमर बीर सिंह चाहल ने दी। आने वाले समय में पंजाब पुलिस, फौज, बीएसएफ-सीआरपीएफ में बहुत बड़े स्तर पर भर्ती किए जाने की उम्मीद है। इस मकसद के लिए इस कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी जिलो के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैडर शुरु किया जा रहा है। चाहवान उम्मीदवार 12 फरवरी को सुबह 10 अपनी प्राथमिक जांच पड़ताल के लिए रिपोर्ट करे। 3 महीने के कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं चलाई जा रही है और दाखिला शुरू है।