पांच ग्राम हेरोइन सहित किया एक को काबू
कपूरथला|थाना फतूढींगापुलिस के एएसआई जरनैल सिंह ने टी प्वाईंट महम्मदवाल के समीप नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक से 5 ग्राम हेरोइन 70 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। आरोपी की पहचान जालंधर के मिल कालोनी बहराम रोड मोहल्ला लमिया के नरिंदर कुमार उर्फ निंदी पुत्र जसवंत सिंह के रुप में हुई है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव महम्मदवाल की ओर से रहा था संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे नशीले पदार्थ बरामद किए गए। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।