बास्केटबॉल में कैब्रिंज को मिली ट्राफी
पंजाबस्कूलगेम्स द्वारा करवाई जा रही जिला कपूरथला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के लड़के और लड़कियों अंडर 14 कर शानदार प्रर्दशन रहा। यह बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में करवाई गई। इसमें कैंब्रिज स्कूल फगवाड़ा के लड़कों और लड़कियोंं अंडर 14 की टीम ने भाग लिया और दोनों ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें विजेताओं को रनरअप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विजेताओं में कबीर, दिशांत, तुषार, जगदीप तथा चरनदीप शामिल हैं।
स्कूल के प्रिसिंपल जोरावर सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके आने वाले सुनहरे भविष्य की कामना की। कैंब्रिज स्कूल के चेयरमैन के एस बासी, एमडी के एस बैंस और एडमिनिस्ट्रेटिव अमरजीत सिंह ने भी विजेताओं को बधाई दी।
िवजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रिंसीपल जोरावर सिंह। -भास्कर