पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योपगति की पत्नी पर बिना तलाक शादी करने का केस

उद्योपगति की पत्नी पर बिना तलाक शादी करने का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला ने बिना तलाक एनआरआई से शादी की

प|ीपरअवैध संबंधों का आरोप लगा पिछले दिनों जहर निगलने वाले बिजनेसमैन शिव नंदा ने अब पुलिस में प|ी के बिना तलाक लिए प्रेमी से दूसरा विवाह करने और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिव नंदा की शिकायत पर प|ी स्मृति, प्रेमी दिनेश, उनका साथ देनी वाली सास मोहिनी जो चंडीगढ़ के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की चंडीगढ़ ब्रांच में डिप्टी मैनेजर हैं, साले नितिन और उसकी प|ी काम्या पर 420 और 494 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

स्विचगियर बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक शिव नंदा ने बताया कि उसकी शादी 2007 में पंचकूला के रहने वाली स्मृति के साथ हुई थी। दोनों की दूसरी शादी थी। नंदा के मुताबिक वह जब भी घर से काम पर जाते तो अक्सर प|ी का फोन व्यस्त रहता था। इस पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने प|ी के फोन कॉल्स की डिटेल निकलवा ली। इसमें देखा की प|ी के फोन से रोजाना अनगिनत कॉल्स फिल्लौर के मोहल्ला चौधरियां के रहने वाले दिनेश शर्मा को की गई थीं। इस पर उन्होंने चोरी-छिपे प|ी पर निगाह रखनी शुरू कर दी। वह अक्सर अपने प्रेमी से मिलती। जब वह पूछते कहां गई थी तो झूठ बोल देती थी।

एक दिन उनके माता-पिता की गैरहाजिरी में दिनेश कुमार उसकी प|ी को मिलने घर गया। वे दोनों बेडरूम में बैठे थे। इस पर उनकी पहली प|ी का बेटा स्कूल से गया। प|ी ने बेटे को यह कह कर चुप करा दिया कि वह उनके पापा का कोई दोस्त था। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को प|ी मौका पा कर घर से 38 तोले सोना और 80 हजार रुपए लेकर घर से चली गई। उन्हें पता चला कि वह अपनी मां के घर पंचकूला में है। उन्होंने अपनी सास को पूरी बात बताई और प|ी को वापस घर भेजने के लिए कहा। इस पर सास, साले नितिन और उनकी प|ी काम्या ने स्पष्ट कह दिया कि स्मृति उनके साथ कभी नहीं जाएगी। उन्होंने स्मृति की शादी कहीं और कर दी है। इसके बाद उनकी प|ी ने बिना तलाक दिए अपने प्रेमी दिनेश के साथ रहना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिव नंदा।

स्मृति पर दिनेश से शादी का आरोप है।