चोरी मनवाने को बहू और सास को करंट लगाया
कपूरथला | प्रोगाममें भाग लेने जाना था तो एक महिला ने घर में पड़ी नकदी अपनी देवरानी को संभालने को दे दी। वापस आई तो रुपए गायब थे। जिस संदूक में पैसे थे, उसका ताला भी टूटा था। ऐसे में महिला ने अपनी देवरानी के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी देवरानी, उसकी बूढ़ी सास और ससुर को थाने बुलवा लिया। पूरा दिन थाने में रहने के बाद जब पुलिस ने शाम को उन्हें छोड़ा तब देवरानी और उसकी सास ने बताया कि पुलिस ने चोरी उगलवाने के लिए कई बार उन्हें करंट के झटके दिए।
-पेजतीन पर