- Hindi News
- नंबर प्लेट लगवाने आए लोगों से पािर्कंग को लेकर झगड़ा
नंबर प्लेट लगवाने आए लोगों से पािर्कंग को लेकर झगड़ा
वाहनोंकीपार्किंग को लेकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने आए लोगों और सेंटर के कर्मचारियों में झगड़ा हा़े गया। सेंटर के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने आए लोग वाहनों को गलत ढंग से पार्क कर देते हैं। उन्होंने मंगलवार को लोगों को अपने वाहनों को लाइन में खड़ा रखने को कहा तो उन्होंने बिना वजह ही झगड़ा कर दिया।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सेंटर के सुपरवाइजर मनीष चौधरी, कर्मचारी दिनेश बावा, हर्ष कुमार, मक्खन सिंह, अशोक कुमार और मनवीर सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटेंं लगवाने आए लोग अपने वाहनों को गलत ढंग से पार्क कर देते हैं। जब वे नंबर प्लेटें लगाने का काम करते हैं तो नंबर प्लेटे लगवाने आए लोग उन्हें घेर कर खड़े हो जाते है।
इस कारण उन्हें काम करने में परेशानी आती है। हर कोई नंबर प्लेट लगवाने आया व्यक्ति उन्हें पहले उसके वाहन पर नंबर प्लेट लगवाने की बात कहकर बहस करता है। मंगलवार को जब लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगवाने आए लोगों को अपने अपने वाहनों पर खड़ा रहने को कहा तो वे कर्मचारियों से उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहसबाजी हुई।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के जोनल हैड अजय रिहाल ने बताया कि उन्होंने आज कपूरथला सेंटर पर खुद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सेंटर का दौरा किया। प्लेटें लगवाने आए लोगो ने काम कर रहे कर्मचारियों को घेरा हुआ था उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। गाडिय़ों की गलत ढंग से पार्किंग की गई गाड़ीयों परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुद लोगो को लाईन में खड़ा होने के लिए कहा। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। यदि लोग सहयोग नहीं देंगे तो कार्य कैसे होगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की मांग की।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने आए लोगों की ओर से सेंंटर में गलत पार्किंग के बाद सेंटर के कर्मचारियों से लोगों की बहस हो गई। -भास्कर