- Hindi News
- नई भर्तियां करने की बजाय कर्मियों पर बोझ डाला जा रहा
नई भर्तियां करने की बजाय कर्मियों पर बोझ डाला जा रहा
मैनेजमेंट और सरकार से नाराज तीन संगठन उतरे सड़क पर
18 महीनों का मान भत्ता दिए जाने पर नंबरदारों मेंे रोष
चार महीने की पेंशन मिलने पर रोडवेज कर्मचारी नाराज
कपूरथला |पंजाब नंबरदार यूनियन सुल्तानपुर लोधी की बैठक तहसील परिसर में हुई। अध्यक्षता रणजीत सिंह बिधीपुर ने की। नंबरदारों ने प्रशासन की ओर से 18 महीनों का मान भत्ता दिए जाने पर रोष जताया और तहसीलदारों से भत्ता दिए जाने का कारण पूछा। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि 2013 में जब नंबरदारों का मान भत्ता आया था तो कार्यालय कानूनगो की लापरवाही से बिल बनने के कारण उन्होंने यह रकम वापिस भेज दी और राशि नहीं मिली। इस कारण 2013 का 7 महीने का बकाया पड़ा है। तहसीलदार सीमा सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध मेें पहले भी संबंधित कार्यालय को अवगत करवा चुके हैं, दोबारा राशि भेजने के लिए आवेदन पत्र भेंजेगे। अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, महासचिव सोहन सिहं, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह, कुंदन सिंह, सुखविंदर सिंह, बख्शीश सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह, करनैल सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।
कपूरथला | पीआरटीसीपेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से मुजाहरा पीआरटीसी डिपू के बाहर किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता चेयरमैन गुरमीत सिंह ने की। चेयरमैन गुरमीत सिंह और विजय कुमार ने कहा कि यह रोष धरना अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2014 की पैंशन मिलने के कारण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि पीआरटीसी की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा निजी कंपनियों को फायदा पहंुचाने मे इस्तेमाल हाे रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेहतरीन मानी जाती पीआरटीसी इस समय अपने दम पर कर्मचारियों को सैलरी और पैंनशर्स को पैंशन देने में भी असहाय नजर रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने पीआरटीसी को आदेश जारी किए हैं कि पैनशनरों को हर हालत में महीने की 10 तरीख तक अदायगी हो जानी चाहिए थी। धरने को विजय कुमार, लखविंदर सिंह, रेशम सिंह, सुच्चा सिंह, राम सिंह, जसवंत सिंह, तरसेम सिंह सैणी, एसपी सिंह, अंचल सिंह, संतोख सिंह, अजयब सिंह मौजूद थे।
कपूरथला | टैक्निकलसर्विसज यूनियन और पीएसईबी इंप्लाईज फैडरेशन के आहवान पर सर्कल कार्यालय के सामने मैनेजमैंट आैर सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। सर्कल प्रधान मोहन सिंह बल और महासचिव सरुप सिंह राणा ने बताया कि सरकार मुलाजिम विरोधी नीतियों को धक्के से लागू कर रह