पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट एथलेटिक्स में पीटीआई कुलदीप ने जीता गोल्ड मेडल

स्टेट एथलेटिक्स में पीटीआई कुलदीप ने जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में 6 और 7 दिसंबर को 35वें स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। मुकाबले विभिन्न वर्गों में करवाए गए। इसमें पंजाब भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कपूरथला के पीटीआई कुलदीप सिंह ने 50 वर्ष से अधिक आयु के मुकाबलों में शॉटपुट थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। कुलदीप सिंह का स्कूल पहुंचने पर सोमवार को प्रिंसिपल सतपाल कौर बाजवा और स्टाफ मेंबर्स ने सोमवार को उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तरसेम शास्त्री, गुरमुख सिंह, तरसेम सिंह, कुलविन्द्र, सुखविन्दर ढिल्लो, सोढी सिंह, हरपाल सिंह, डा बिमला धीमान, सतविंदर मौजूद थे।