जहर निगलने से किसान की मौत
बेगोवालकेगांव टांडी दाखिला में एक किसान ने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीली चीज निगल ली। इस कारण जालंधर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक 51 वर्षीय सतनाम सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मध्यमवर्गीय किसान है। उनका पिता कई महीनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। रविवार को उन्होंने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इस कारण वह बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह 3 बजे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बेगोवाल सुरिन्द्र सिंह पुलिस जांच अधिकारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने लाश का पोस्टमार्टम करवा कर रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।