- Hindi News
- अचानक अॉटो मोड़ा, बाइक टकराई, महिला की मौत
अचानक अॉटो मोड़ा, बाइक टकराई, महिला की मौत
कपूरथला-सुल्तानपुरलोधीमार्ग पर गांव बरिंदपुर में रविवार को ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे जख्मी बलवीर सिंह निवासी नल लोहिया जालंधर जो सिविल अस्पताल में भर्ती है, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार 11 बजे प|ी 45 वर्षीय अमरजोत कौर, सास नामो प|ी इंद्र सिंह और 6 वर्षीय बेटे रणदीप सिंह को बाइक पर बिठा कर इन्हें गांव हमीरा स्थित रिश्तेदारों से मिलाने जा रहा था। जब वह गांव बरिंदपुर के पास पहुंचा तो आगे खड़े थ्री व्हीलर चालक जीत सिंह निवासी मोठांवाल ने अचानक थ्री व्हीलर उसकी तरफ मोड़ लिया। इस कारण बाइक से उसका बैलेंस बिगड़ गया और ऑटाे से जा टकराया। टक्कर में वे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर सुबह तीन बजे के करीब उसकी सास नामो की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक जीत सिंह निवासी गांव मोठांवाल पर मामला दर्ज कर लिया है।
हादसेमें बाइक सवार की मौत
नवांशहर| चंडीगढ़रोड़ पर गांव आंसरों रैल माजरा के बीच हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना काठगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।