घर में घुस हमला, दंपति जख्मी
गांवलखनखोले में पुरानी रंजिशन के चलते गांव के ही 5-6 युवकों ने एक घर में घुस कर दो भाइयों सहित दंपति पर हमला कर दिया। दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय अमरजीत सिंह निवासी गांव लखन खोले ने बताया कि वह छोटे भाई 20 वर्षीय मनजीत सिंह के साथ शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े गांव के कुछ युवकों ने उससे बाइक छीनने की कोशिश की। इस पर उसने बाइक की स्पीड तेज कर दी और घर गए। घर के अंदर पहुंचे ही थे तो सभी युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी दंपति 45 वर्षीय शेर सिंह और 40 वर्षीय उसकी प|ी अमरीक कौर बीच बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी ने बताया कि उसने मामले संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।