- Hindi News
- तीसरा ओपन पंजाब टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
तीसरा ओपन पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
तीसराओपनपंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवा मैच सरकारी स्कूल की ग्राऊंड धालीवाल दोना में करवाया गया जिसमें पहला मैच कपूरथला टाईगर क्रिकेट क्लब कपूरथला और शीतल क्रिकेट क्लब जालंधर के बीच हुआ। जिसमें कपूरथला टाईगर क्रिकेट क्लब कपूरथला ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवरो में 121 रन बनाए और 128 का लक्ष्य शीतल क्रिकेट जालंधर को दिया, शीतल क्रिकेट क्लब जालंधर को इस को पूरा ना कर सकी और इस टूर्नामेंट में बाहर हो गई और कपूरथला टाईगर क्रिकेट क्लब कपूरथला सेमीफाईनल में प्रवेश कर गई सुंदर को मैन ऑफ मैच दिया गया। इसका उदघाटन एडवोकेट चंद्र शेखर और सरपंच पलविंदर सिंह ने किया और इनके साथ टूर्नामेंट के चेयरमैन भुपिंदर सिंह, वाईस चेयरमैन जगदीश सिंह वडाला टूर्नामेंट की पूरी टीम भी इनके साथ इस मौके पर खडी थी और दूसरे मैच में रायल इंडियन अकादमी क्रिकेट क्लब कपूरथला और टाईम स्टार क्रिकेट क्लब कपूरथला के बीच हुआ, टाईम स्टार क्रिकेट क्लब कपूरथला 20 ओवरो में 157 रन बनाए और रायल इंडियन अकादमी क्रिकेट क्लब कपूरथला सैमिफाईनल में प्रवेश कर गई। दूसरे मैच का उदघाटन एडवोकेट जेजेएस अरोडा ने किया। इस अवसर पर सुरिंदर शर्मा, राजेश महिंदरा, अनूप कुमार, धर्मवीर सिंह, धर्मवीर दीक्षा, विशाल शर्मा, राजेश कुमार, नितिन धीर, प्रताप सिंह, गुरदीप सिंह, रिंकू, शिवम तलवाड, जोली उपस्थित थे।
तीसरा ओपन पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवा मैच सरकारी स्कूल की ग्राऊंड धालीवाल दोना में एडवोकेट चंद्र शेखर और सरपंच पलविंदर सिंह का स्वागत करते हुए।