- Hindi News
- सरकारी प्राइमरी स्कूल लखन खुर्द में समारोह
सरकारी प्राइमरी स्कूल लखन खुर्द में समारोह
संविधाननिर्माताबाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 59वें परिनिर्वाण पर डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी कपूरथला की ओर से सरकारी प्राइमरी स्कूल लखन खुर्द में समारोह करवाया गया। सबसे पहले अंबेडकर भवन कपूरथला में सोसायटी सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्कूल में बाबा साहब को समर्पित सेमिनार करवाया गया। इसमें सोसायटी अध्यक्ष गुरमुख सिंह ढोड ने बाबा जी के जीवन का चित्रण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब से सामाजिक परेशानियों के बावजूद उच्चशिक्षा हासिल करके भारत का संविधान निर्माण किया। साथ आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बनने का सौभाग्य भी हासिल किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए डटकर संघर्ष किया। स्कूल के बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करते हुए नाटक का मंचन किया। पर्यावरण प्रेमी हेड कांस्टेबल गुरबचन बंगड़ ने बच्चों को पर्यावरणप्रेमी बनने के लिए प्रेरित किया। रमेश जादूगर अनिल रंगकर्मी ने जादू से जहां बच्चों का मनोरंजन किया, वहीं युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित किया। सोसायटी की ओर से मुख्य अतिथि युवा लहर युवा वेव के चेयरमैन कुलदीप सिंह धालीवाल ने बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। स्कूल को बाबा साहब की तस्वीर भेंट की। मौके पर हेड टीचर गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सीनम, सतनाम कौर, हरविंदर कौर, गुरनाम सिंह, राम भरत, रणजीत सिंह, रतन सिंह आदि उपस्थित थे।
सरकारी प्राइमरी स्कूल लखन खुद में बच्चों को स्टेशनरी बांटने के दौरान मुख्य अतिथि युवा लहर युवा वेव के चेयरमैन कुलदीप सिंह धालीवाल। साथ हैं पर्यावरण प्रेमी हेड कांस्टेबल गुरबचन बंगड़ अन्य।