पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएनएम को दी पेंटावैलेंट वैक्सीन की जानकारी

एएनएम को दी पेंटावैलेंट वैक्सीन की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंटावैलेंटवैक्सीनकी जानकारी देने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में वर्कशाप करवाई जा रही है। इस मुहिम के तहत एएनएम को इस वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई।

सिविल सर्जन डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सरकार दिसंबर से पेंटावैलेंट वैक्सीन को टीकाकरण प्रोग्राम के साथ जोड़ने जा रही है, जोकि पहले दी जा रही डीपीटी वैक्सीन को रिपलेक्स कर देगी।

जिला टीकाकरन अधिकारी डॉ. गुलशन कुमार ने बताया कि भारत में हर वर्ष 72000 बच्चे हिब कारण अपनी जान गवां देते है। उन्होंने बताया कि यह वैकसीन गत 20 वर्षो से उपलब्ध है लेकिन मंहगी होने कारण पहले नार्मल वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नही डाली गई थी।

अब यह वैकसीन सरकार द्वारा 6 राज्यों में लगाई जा रही है और दिसंबर 2014 से यह वैकसीन 20 राज्यों में लगाई जाएगी। डॉ. अमनदीप कपिला ने कहा कि यह टीका बच्चों को पांच बीमारियो से बचाएगा। यह वैकसीन बच्चे को जन्म से 6 हफ्ते, 10 हफ्ते और 14 हफ्तेे की आयु में लगना है। डा. आशा मांगट ने बताया कि इस टीके को 2 से 8 डिग्री तापमान में रखा जाता है। इस मौके पर डॉ. जगतिंदर आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित था।

पैंटावैलेंट वैकसीन की जानकारी देने के लिए आयोजित वर्कशॉप उपसिथत एएनएम।