पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी धर्मपाल गोयल को राजनीतिक और व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

व्यापारी धर्मपाल गोयल को राजनीतिक और व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेप्रमुख व्यापारी शगुन स्टोर के सुखदेव गोयल अशोक गोयल राजेश गोयल के पिता धर्मपाल गोयल जिनका गत दिनो देहांत हो गया। उनकी आंत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पाठ का भोग और रस्म किरया सुभाष पैलेस में आयोजित की गई। इस अवसर पर अमृतवाणी का पाठ रखा गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला योजना विकास बोर्ड के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि धर्मपाल गोयल मृदभाषी और दयालु स्वभाव के मालिक थे। उनके निधन से गोयल परिवार और समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उन्होंने विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक, समाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिजनों के साथ गहरा शोक व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट पूर्व चेयरमैन ओपी बहल, उद्योगपति रोहित अग्रवाल,अरिहंत अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल, अजय बबला, कृष्ण कुमार टंडन, जन जागरण मंच के अध्यक्ष डॉ. रणवीर कौशल, कोषाध्यक्ष यशपाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीश अग्रवाल, धर्मपाल ग्रोवर, राईस शैलर एसोसिएशन के चेयरमैन जयपाल गोयल, मोनिका गोयल, देवकी नंदन अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कीमती लाल सोधती, राजेश गर्ग, मोनू अग्रवाल, िकशन लाल टंडन, कमलजीत मठाडू, बलदेव मठाडू आदि उपस्थित हुए।

व्यापारी धर्मपाल गोयल के नमित आयोजित श्रद्धांजलि समागम संगत।

व्यापारी धर्मपाल गोयल के नमित आयोजित श्रद्धांजलि समागम दौरान कीर्तन करते हुए।