- Hindi News
- मनरेगा के तहत जिले में खर्चे जाएंगे 16 करोड़
मनरेगा के तहत जिले में खर्चे जाएंगे 16 करोड़
कपूरथला| जिलापरिषद कपूरथला की बैठक जिला परिषद चेयरमैन युवराज भुपिंदर सिंह की अध्यक्षता में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय में हुई। इसमें वर्ष 2015-16 के लिए जिला परिषद कपूरथला में मनरेगा स्कीम अधीन लगभग 15 करोड़ 90 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दी गई। युवराज भुपिंदर सिंह ने बताया कि गांवों के लोगो को साफ पानी और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए विशेष य| किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह, चेयरमैन कथा सिंह, बलकार सिंह, हरभजन खलवाड़ा, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, गुरिंदरजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
जिला परिषद कपूरथला की बैठक को संबोिधत करते हुए जिला परिषद चेयरमैन युवराज भुपिंदर सिंह साथ बैठे एडीसी विकास सर्बजीत सिंह वािलया।