सफाई सेवकों की पक्की भर्ती करने की मांग
नगरपरिषदकर्मचारी संगठन का शिष्टमंडल कार्यकारी अधिकारी परमजीत सिंह को मिला। अध्यक्षता प्रधान गोपाल थापर ने की। इसमें सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की भर्ती को लेकर विचार-विमर्श किया गया और भर्ती होने संबंधी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर परिषद में सफाई सेवकों की कमी होने के कारण शहर की सफाई काफी प्रभावित हो रही है। शिष्टमंडल ने बताया कि नगर परिषद के जब शहर में 13 वार्ड थे, उस समय 258 सफाई कर्मचारी कार्य करते थे।
अब नगर परिषद के 29 वार्ड बन चुके है तो सफाई कर्मचारियों की संख्या 147 रह गई है। इसी तरह शहर की सफाई अवस्था को सुचारु तरीके के साथ चलाने के लिए 200 सफाई सेवकों और 50 सीवरमैनो की भर्ती जरूरी है। सफाई सेवकों और सीवरमैन की भर्ती पक्के तौर अथवा डीसी रेट पर की जाए।
इस अवसर पर महासचिव संजीव कुमार, वाईस अध्यक्ष नरिंदर गिल, अजय कुमार, पनीत धवन, तरलोचन सिंह, अनिल कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, जीत कुमार, जगबीर सिंह, तिलक राज, नितेश कुमार, राजेश सहोता, सुरिंदर कुमार, सुनील कुमार, दीपक, जतिंदर सिंह, अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, राज कुमार, अश्वनी कुमार, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
- नगर परिषद कर्मचारी संगठन का शिष्टमंडल कार्यकारी अिधकारी परमजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए।
कंप्लेंट