- Hindi News
- डीसी ऑफिस से 107 कनाल नजूललैंड की फाइल गायब
डीसी ऑफिस से 107 कनाल नजूललैंड की फाइल गायब
डीसीकार्यालयसे 107 कनाल 8 मरले नजूललैंड जमीन से जुड़े दस्तावेज गायब हो गए है। मामले को लेकर डीसी कार्यालय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
डीसी कार्यालय कपूरथला में तैनात डीआरए (डेब्ट रिकवरी एजेंट) सतिंदर कौर ने एसएसपी धनप्रीत कौर को की शिकायत में बताया कि 1968 में पंजाब सरकार ने महिंदर सिंह निवासी गांव भीला को झल्ल ठीकरीवाल गांव में 107 कनाल 8 मरले नजूललैंड जमीन अलाॅट की थी। इसका अलाटमेंट सर्टीफिकेट महिंदर सिंह को 1974 में कुछ शर्ताें के आधार पर जारी किया गया था लेकिन 20 दिसंबर 1974 को महिंदर ने यह सारी जमीन गुरबख्श सिंह को दे दी। इसके बाद पंजाब सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन ने 7 सितंबर 1976 को इस जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इस पर महिंदर सिंह की प|ी मनजीत कौर ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी।
हाईकोर्ट के आदेशों पर जिला प्रशासन ने इस फाईल की जांच की तो यह सारे दस्तावेज गायब पाए गए। इस फाईल को गायब करने वाले कुछ सरकारी कर्मचारियो को बेनकाब करने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस को शिकायत की।