पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी पब्लिक स्कूल में खेल दिवस, ब्रिगेडियर एनआर बाबू बने चीफ गेस्ट

आर्मी पब्लिक स्कूल में खेल दिवस, ब्रिगेडियर एनआर बाबू बने चीफ गेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्मी पब्लिक स्कूल में खेल दिवस, ब्रिगेडियर एनआर बाबू बने चीफ गेस्ट

चीफ गेस्ट 38 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एनआर बाबू बने। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों में विनर रहे सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। स्कूल के चारों सदनों के स्टूडेंट्स ने परेड निकाली। स्टूडेंट्स ने पीटी प्रदर्शन किया। एरोबिक्स, डम्बल्स के साथ भी हुनर दिखाया।

कपूरथला|आर्मी पब्लिकस्कूल में खेल दिवस करवाया गया। फ़र्स्ट, सेकेंड और थर्ड क्लास के बच्चों ने बनाना रेस में भाग लिया। जलेबी रेस और वेजीटेबल रेस भी देखने लायक थी। चौथी क्लास ने परिधान पहन दौड़ में भाग लिया। कक्षा पांचवीं की सेक रेस और थ्री लेग रेस करवाई गई। सिक्सथ क्लास के बच्चों ने लेमन एंड स्पून रेस में भाग लिया। सातवीं क्लास के बच्चों की कैंडल रेस करवाई गई, आठवीं क्लास के बच्चों ने बॉल होल्डिंग और स्किपिंग रेस में भाग लिया। नौंवी क्लास ने बैलेसिंग बॉल और ब्रिक रेस में भाग लिया।दसवीं क्लास के बच्चों ने स्लो साइकलिंग और हॉकी ड्रिबन रेस में भाग लिया। सातवीं और दसवीं क्लास की रिले रेस करवाई गई। कक्षा सातवी्ं से आठवीं की 200 मीटर रेस और कक्षा नौंवी से दसवीं की 400 मीटर रेस ने करवाई गई।