पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहिम के दौरान पुलिस ने काबू किए 47 भगोडे़ आरोपी

मुहिम के दौरान पुलिस ने काबू किए 47 भगोडे़ आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस ने भगोड़े आरोपियों पर चलाई गई मुहिम के दौरान चार महीनों में 47 भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। एसपीडी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से वांछित भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पीओ स्टाफ की ओर से चार महीने में 47 भगोड़ों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में 9, सितंबर माह में 13, अक्तूबर माह में 8, नवंबर माह में 12 और दिसंबर माह में 5 वांछित भगोड़ों को काबू किया है। एसपीडी ने बताया कि जो भगोड़े आरोपी विदेश में जा बसे है। उनको गिरफ्तार करने के लिए देश के सभी एयरपोर्ट में एलओसी जारी की गई है ताकि उन्हें देश में आते ही काबू किया जा सके।

जगजीत सिंह