अज्ञात गाड़ी की चपेट में आकर महंत जख्मी
कपूरथला | कपूरथलासुल्तानपुर लोधी मार्ग पर आरसीएफ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महंत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी काजल के रूप में हुई है। महंत ने बताया कि वह लोहिया से वापिस एक्टिवा में सवार हो कर रहा था तो आरसीएफ के पास किसी वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। गाड़ी चालक फरार हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।