- Hindi News
- अवैध शराब और नशीले पाऊडर सहित महिला काबू
अवैध शराब और नशीले पाऊडर सहित महिला काबू
कपूरथला | पुलिसने गांव मुश्कवेद में छापामारी के दौरान एक महिला 45 हजार 750 मिलीलीटर अवैध शराब 110 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। एसपीडी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी जसविंदरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव मुश्कवेद में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक महिला रेनू उर्फ बेबी प|ी अशोक कुमार से 45 हजार 750 मिलीलीटर अवैध शराब और 110 ग्राम नशीला पाऊडर कर उसे गिरफतार कर लिया गया। आरोपी मलिहा ने पूछताछ में बताया कि उस पर पहले भी मामला दर्ज है वह लंबे समय से अवैध शराब नशीला पाऊडर बेचने का धंधा करती है।