पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाइनाडोरसे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए शिवसेना हिंदुस्तान का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला प्रधान मनीष सूद शहर प्रधान भजन बाती की संयुक्त अगवाई में एसडीएम केशव हिंगोनिया से मिला। उन्होंने एसएसपी कपूरथला के नाम एक ज्ञापन सौंप कर चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश को सख्ती से लागू करवाने की मांग की। एसडीएम ने शहर वासियों से अपील की कि कोई व्यक्ति चाइना डोर बेचने वाले दुकानदार की सूचना दे सकता है। बेचने वाले दुकानदार के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

मनीष सूद ने बताया कि विगत समय में फगवाड़ा सहित अन्य अनेक स्थानों पर चाइना डोर से काफी लोगों के गंभीर घायल होने की घटनाएं हो चुकी हैं पर पुलिस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में असफल रहा है। इससे अक्सर घटनाओं की पुनर्वृति हो रही है। ज्ञापन में जिला पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि अगर पांच दिन में चाइना डोर की बिक्री को पूर्ण प्रतिबंधित करने की तरफ कारगर कदम उठाए गए तो शिवसेना हिंदुस्तान अपने तरीके से इस समस्या से निपटने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेवारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालो में धर्मेंद्र, नरेन्द्र, दीपक, अमित छाबड़ा, दीपू, रमेश कुमार, मिलन कुमार, पवन, हनी, संतोष, राम कुमार, श्रीचंद, महीप सिंह, पवन कुमार आदि भी उनके साथ थे।

चाइना डोर पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए शिव सेना हिंदुस्तान के नेता। -भास्कर