टूर्नामेंट को लेकर बैठक
बेगोवाल | 13दिसंबर को सुल्तानपुर लोधी के गुरु नानक स्टेडियम में हो रहे कबड्डी वर्ल्ड कप के मैचों में पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, भी पहुंचेंगे। यह जानकारी अकाली नेता की बैठक जिला परिषद कपूरथला के पूर्व चेयरमैन सुच्चा सिंह, बलदेव सिंह और सुरजीत सिंह आदि ने दी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को स्टेडियम में स्पेन-और इराक और इंडिया और अमेरिका की गर्ल्स टीमों के बीच मैच होंगे। पंजाबी गायक सुखविंदर सुक्खी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, दरबारा सिंह, चनजीत सिंह, तारा सिंह आदि उपस्थित थे।