घर में घुस दंपति पर हमला
कपूरथला | लखनखोले में रंजिशन के चलते गांव के ही 5-6 युवकों ने घुस कर दो भाइयों सहित दंपति पर हमला कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय अमरजीत सिंह निवासी गांव लखन खोले ने बताया कि वह छोटे भाई 20 वर्षीय मनजीत सिंह के साथ शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े गांव के कुछ युवकों ने उससे बाइक छीनने की कोशिश की। इस पर उसने बाइक की स्पीड तेज कर दी और घर गए। घर के अंदर पहुंचे ही थे तो सभी युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी दंपति 45 वर्षीय शेर सिंह और 40 वर्षीय उसकी प|ी अमरीक कौर बीच बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।