अॉटो मुड़ने से बाइक टकराई, महिला की मौत
कपूरथला-सुल्तानपुरलोधीमार्ग पर गांव बरिंदपुर में रविवार को ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे जख्मी बलवीर सिंह निवासी नल लोहिया जालंधर जो सिविल अस्पताल में भर्ती है, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार 11 बजे प|ी 45 वर्षीय अमरजोत कौर, सास नामो प|ी इंद्र सिंह और 6 वर्षीय बेटे रणदीप सिंह को बाइक पर बिठा कर इन्हें गांव हमीरा स्थित रिश्तेदारों से मिलाने जा रहा था। जब वह गांव बरिंदपुर के पास पहुंचा तो आगे खड़े थ्री व्हीलर चालक जीत सिंह निवासी मोठांवाल ने अचानक थ्री व्हीलर उसकी तरफ मोड़ लिया। इस कारण बाइक से उसका बैलेंस बिगड़ गया और ऑटाे से जा टकराया। टक्कर में वे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।