- Hindi News
- रूपेश धीर हदियाबाद यूनिट के प्रधान नियुक्त
रूपेश धीर हदियाबाद यूनिट के प्रधान नियुक्त
शिवसेनाबालठाकरे की बैठक मंदिर श्री हनुमानगढ़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता शहरी प्रधान राजिंदर सोंधी ने की। बैठक में सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, जिला कपूरथला के प्रभारी कुलदीप दानी, वरिष्ठ नेता अश्वनी चंबा, के अलावा वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा, काली वर्मा, रघुबीर सोढी और शमशेर भारती आदि ने विशेष तौर पर भाग लिया। आगामी वर्ष के शुरू में संभावित फगवाड़ा नगर निगम चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी शिवसेना बाल ठाकरे ने चुनावी गतिविधियों को रफ्तार देते हुए हदियाबाद युनिट का गठन कर रूपेश धीर को अध्यक्ष मनोनीत किया। इन्द्रजीत करवल ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले प्रमुख राजनीतिक दलों में जो उठापटक चल रही है उससे स्पष्ट हो रहा है कि विभिन्न पार्टियों का हर छोटा बड़ा नेता हाईकमान से टिकट लेने की आस लगाए बैठा है ताकि ग्रांट और निगम को होने वाली आय की मलाई का स्वाद चख सके।
गुरदयाल सैनी, बिट्टू भंवरा, चरणजीत पहलवान सूरज शर्मा, गोल्डी गुप्ता, दिनेश बांसल, जसविन्द्र सिंह बावा, तजिन्द्र सैंडी, सुनील जलोटा, शालू, विजय कश्यप, नीरज करवल, रमेश गुप्ता, राजिन्द्र शर्मा, इशान सोनी, बलजीत भुल्लाराई, हरबंस सिंह, मनोहर लाल, दलबीर सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह, रामदास मौजूद रहे।
रूपेश को हदियाबाद युनिट का प्रधान नियुक्त करते हुए इंद्रजीत करवल अन्य।