पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपूरथला में 67 और सुल्तानपुर लोधी में 13 पोलिंग बूथ स्थापित

कपूरथला में 67 और सुल्तानपुर लोधी में 13 पोलिंग बूथ स्थापित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | नगरपरिषद कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और नगर पंचायत नडाला में 25 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर एडीसी जनरल परमजीत सिंह ने मंगलवार को योजना भवन में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

एडीसी परमजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद कपूरथला, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी नगर पंचायत नडाला के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 13 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। इन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। कपूरथला के 29 वार्डों के लिए 67 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के 13 वार्डों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।