पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डबंदी कमेटी में सिर्फ अकाली भाजपा मेंबर ही क्यों: खालसा

वार्डबंदी कमेटी में सिर्फ अकाली भाजपा मेंबर ही क्यों: खालसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमऔर परिषदों के चुनावों के मद्देनजर की जा रही वार्डबंदी को लेकर कपूरथला नगर परिषद की वार्डबंदी के लिए कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता स्थानीय निकाय विभाग जालंधर के उप निदेशक पुनीत भारद्वाज ने की। कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह की ओर से वार्डबंदी की योजना में गड़बड़ी को लेकर लगाए आरोपों को नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुरिंद्रपाल सिंह खालसा ने बैठक में उठाया। राणा गुरजीत आउट आफ कंट्री हैं। उनकी ओर से सुरिंदर पाल खालसा ने कहा कि वार्डबंदी में राजनीतिक हेरफेर हो रही है। वार्डबंदी कमेटी में कांग्रेसी विधायक के अलावा सतापक्ष के अकाली भाजपा सदस्य ही लिए गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों के किसी भी सदस्य को भी कमेटी में नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि बेशक उनके पास नई वार्डबंदी का कोई नक्शा नहीं है। अंदरखाते जो सामने रही है, उसमें शहर के भौगोलिक स्थितियों को दरकिनार करते हुए वार्डबंदी की बजाए वार्डबंदी ही की जा रही है। उन्होंने मांग की कि नई वार्डबंदी का नक्शा खुले आम प्रदर्शित किया जाए ताकि शहर का हर नागरिक नई वार्डबंदी के बारे में अपनी राय बना सके। इस बैठक में एसडीएम कपूरथला, एडीसी जनरल, ईओ नगर परिषद आदि भी उपस्थित थे।

{कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह आउट आफ कंट्री हैं। इसलिए उनकी जगह पूर्व पार्षद सुरिंदर पाल खालसा ने उनके लगाए आरोपों को जालंधर में हुई बैठक में उठाया। उन्होंने कहा कि कमेटी में पक्षपात हुआ है।

\\\"वार्डबंदी नहीं यार्डबंदी\\\'

खालसाने कहा कि उनके पास नई वार्डबंदी का कोई नक्शा नहीं है। अंदरखाते जो सामने रही है, उसमें शहर के भौगोलिक स्थितियों को दरकिनार करते हुए वार्डबंदी की बजाय यार्डबंदी ही की जा रही है। मांग की कि नई वार्डबंदी का नक्शा खुले आम प्रदर्शित किया जाए।

1

खालसा ने कहा कि बेशक सरकार शहर के 27 से 29 वार्ड स्थापित कर रही है लेकिन फिर भी 20 वर्षों से नगर परिषद की सभी सुविधाएं प्राप्त मोहल्ला बाबा दीप सिंह नगर को वार्डबंदी से बाहर क्यों रखा जा रहा है।

वार्डबंदी को लेकर पूर्व पार्षद ने उठाए तीन सवाल

3

अभी तक नगर सुधार ट्रस्ट पुड्डा द्वारा स्थापित की गई राजीव इन्क्लेव में रहने वाले लोगों की वोटें ही नहीं बनाई गई।

2

यहां तक डिफेंस कालोनी का मतदान तो कभी किसी पंचायत में होता है और ही कपूरथला नगर परिषद के चुनावों में, जबकि विस लोस चुनावों म