पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्क प्रेमा स्कूल के प्रिंस का मॉडल नेशनल के लिए सलेक्ट

चक्क प्रेमा स्कूल के प्रिंस का मॉडल नेशनल के लिए सलेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथीराज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन शहीद भगत सिंह नगर में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा साईस एंड टैक्नोलॉजी विभाग भारत सरकार के सहयोग के साथ किया गया। तीन दिन चली इस प्रदर्शनी के मौके पंजाब के विभिन्न जिलों से स्टेट स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चुने गए मॉडलाें को प्रदर्शित किया गया।र अक्टूबर महीने में नई दिल्ली में होने वाली नेशनल स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रर्दशनी के लिए मॉडलों का सेनेक्शन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी कपूरथला रुप लाल रुप ने इस प्रदर्शनी संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि कपूरथला जिले के सरकारी हाई स्कूल चक्क प्रेमा के विद्यार्थी प्रिंस और गाइड अध्यापक कर्मजीत सिंह की ओर से तैयार किया माडल नेशनल स्तर पर होने वाले मुकाबले के लिए चुना गया है। इस मौके शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने विजेता विद्यार्थी, उसके गाइड अध्यापक और जिला साइंस सुपरवाइजर गुरशरन सिंह को ईनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रुप लाल रुप और उप जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह टिब्बा ने डीएसएस गुरशरन सिंह और सरकारी हाई स्कूल चक्क प्रेमा के विद्यार्थी और गाइड अध्यापक कर्मजीत सिंह को इस विशेष उपलब्धि में दिए योगदान के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी दौरान सुनील बजाज, हरसिमरत सिंह थिंद, दविंदर शर्मा द्वारा दिए सहयोग और योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर सहायक शिक्षा अधिकारी रोशन खैड़ा, सुपरिटेंडेंट विनोद शर्मा, को आर्डीनेटर आईसीटी परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

िवजेता िवद्यार्थी को ईनाम देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा