- Hindi News
- एक्साइज डिपार्टमेंट के हेड कांस्टेबल हादसे में जख्मी
एक्साइज डिपार्टमेंट के हेड कांस्टेबल हादसे में जख्मी
कपूरथला|कपूरथला केकिशन सिंह वाला के रहने वाले एक्साइज डिपार्टमेंट के हेड कांस्टेबल को छोटा हाथी ने साइड मार दी। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जख्मी हालत में उसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। किशन सिंह वाला के रहने वाले दर्शन सिंह (48) पुत्र हरी सिंह एक्साइज डिपार्टमेंट में बतौर हेड कांस्टेबल के तौर पर काम करते है।
वह पीएपी लाइन में काम से आए थे। बाइक पर जब वो वापस कपूरथला जा रहा था, तो बस्ती बावा खेल के पास सामने से रहे छोटा हाथी ने उसको साइड मार दी। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।