पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों, मैरिज पैलेसों, रेस्टोरेंटों और ढाबों में पीने वाले पानी के भरे सैंपल

स्कूलों, मैरिज पैलेसों, रेस्टोरेंटों और ढाबों में पीने वाले पानी के भरे सैंपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|डा. बलबीरसिंह सिविल सर्जन कपूरथला के आदेशों पर एसएमओ टिब्बा किंदरपाल की अध्यक्षता में और मेडिकल अधिकारी डडविंडी रमिंदर सिंह की देखरेख में हैल्थ इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने ब्लाक सुल्तानपुर लोधी के स्कूलों, मैरिज पैलेसों, रेस्टोरेंटों और ढाबों के पीने वाले पानी के सैंपल भरे। हैल्थ इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूलों के पीने वाले पानी और दूसरे व्यापारिक संस्थानों के पानी के सैंपल लेकर चंडीगढ़ लेबोरेटरी में भेजे जाएंगे। ढाबों और अन्य संस्थानों के पानी के सैंपल भरे गए। रमिंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ विभाग की ओर से सरकार की आदेशों के मुताबिक आम नागरिकों को बढिय़ा स्वस्थ सुविधाएं देने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। डडविंडी स्कूल में पानी का सैंपल भरने मौके बलविंदर सिंह प्रिंसीपल, हरजीत सिंह, दीदार सिंह आदि मौजूद थे।