पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहल्ला मेहताबगढ़ के आंगनबाड़ी सेंटर में दो वर्कर भिड़़ी, दोनोंं जख्मी

मोहल्ला मेहताबगढ़ के आंगनबाड़ी सेंटर में दो वर्कर भिड़़ी, दोनोंं जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार11.30के करीब आंगनबाड़ी सेंटर में मामूली विवाद के चलते दो महिला वर्कर आपस में भिड गई। जिस कारण दोनो घायल हो गई। घायलों की पहचान 37 वर्षीय सीमा प|ी सुरिन्द्र सिंह निवासी मार्कफैड स्टाफ कालोनी तथा 35 वर्षीय रुक्मणि पुत्री यशपाल निवासी रायका मोहल्ला के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सीमा ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के करीब मामूली तकरार के चलते रुकमणि ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण वह घायल हो गई। वहीं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रुकमणि ने सीमा पर मामूली विवाद के चलते मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनो घायलो को उनके सहयोगीयो ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनो महिलाओ ने परिजनो के साथ मिल कर एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। थाना सिटी पुलिस में दोनो महिलाओं के ब्यान कमलबंद कर लिए है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सिविल अस्पताल में जख्मी महिलाएं। -भास्कर