- Hindi News
- ओजोन हमारा सुरक्षा कवच, हम निभाएंगे अपना फर्ज : ढींढसा
ओजोन हमारा सुरक्षा कवच, हम निभाएंगे अपना फर्ज : ढींढसा
प्रीतालीलैसन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विज्ञान विभाग की ओर से प्रबंधकीय निर्देशक की अध्यक्षता में ओजोन दिवस मनाया गया। प्रबंधकीय निर्देशक डौली ढींढसा ने कहा कि ओजोन परत ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। लेकिन हमारी आधुनिकता मुनाफाखोरी सोच के कारण प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि हम अपने सुरक्षा कवच को ही खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स और टीचर होते हुए हमें संकल्प लेना होगा कि हम जिंदगी में कोई ऐसा काम करें जिस के कारण प्रदूषण फैले। प्रदूषण को रोकने के लिए हम अपने हिस्से का पौधारोपण करें और हवा, जल और जमीन को बचाने के लिए श्री गुरु नानक देव जी के कथन अनुसार इन तीनोंं को ही माता पिता गुरु का दर्जा देकर सम्मान करें। इन तीनो की पवित्रता को कायम रखना ही हमारी प्राथमिकता में शामिल हो। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य सीनियर क्लासों के छात्र भी उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि ओजोन हमारा सुरक्षा कवच, हम निभाएंगे अपना फर्ज।
प्रीता ली लैसन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में औजोन दिवस दौरान प्रबंधकीय निदेशक डौली ढींढसा ने संबोधित करते हुए।