नाटक मेले की तैयारियों को बांटे पंफलेट
शहीदभगतसिंह विचार मंच आरसीएफ द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित इंकलाबी नाटक मेले की शान बनने के लिए फैक्ट्री कर्मचारियों और उनके परिवारों को पंफलेट जिसका पूरा अंश आओ नाटक मेले की शान बने। फैक्ट्री गेट पर किया गया। इस पंफलेट में बताया गया कि मंच इंकलाबी नाटक मेला 18 सितंबर 2014 दिन वीरवार शाम 7.30 बजे से रामलीला ग्राउंड रेडिका में करवा है। जिसमें पंजाबी रंग मंच की प्रसिद्ध टीम युवा थिएटर जालंधर निर्देशक डा. अंकुर शर्मा और शहीद भगत सिंह विचार मंच के सभ्याचारक विंग अपने बेहतरीन नाटकों और कोरियोग्राफी से अपनी हाजिरी लगाएंगे। इस मौके डा. अरीत बेटी भाई मन्ना सिंह और पंजाब लोक सभ्याचारक मंच के अध्यक्ष अमोलक सिंह राजनीतिक, सामजिक और सभ्याचारक और इतिहास के अमीर विरसे से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर सभ्याचारक विंग के निर्देशक गुरजिंदर सिंह, भरत कुमार, मुनीश, प्रभजोत, पवन दत्ता, गुरचरन सिंह, राज कुमार योगी, हरीश आदि मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह विचार मंच आरसीएफ इंनकलाबी नाटक मेले संबंधी पैंफलेट बांटते हुए