- Hindi News
- सभा ने मोहल्ला जट्टपुरा की समस्याएं ईओ को बताईं
सभा ने मोहल्ला जट्टपुरा की समस्याएं ईओ को बताईं
श्रीगुरुतेग बहादुर नौजवान सभा मोहल्ला जट्टपुरा नई अबादी के अध्यक्ष जेपी सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अपने मोहल्ले की समस्याओं को लेकर हाथ जोड़ कर नगर परिषद के ईओ को मिला। अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि मोहल्ले की संगत के सहयोग से महान कीर्तन दरबार करवाया जा रहा है। लेकिन नगर परिषद की अनदेखी के कारण कई साल से मोहल्ले का सीवरेज बंद हुआ पड़ा है। गटर ब्लाॅक हो चुके हैं। मोहल्ले की सड़कों पर गड्ढे अौर गटरों के ढक्कन नहीं हैं। इस अवसर पर चंदन अरोडा, जसपाल सिंह, अशोक कुमार, अजय कश्यप, नरेश कुमार, बृज कुमार, जसपाल, कुलविन्द्र सिंह, बलविन्दर सिंह, कर्ण कुमार, संजीव गुप्ता, सोमबाला मौजूद थे।