- Hindi News
- डीसी बोले : ट्यूबवेलों का अधिक प्रयोग से पानी का गिर रहा स्तर
डीसी बोले : ट्यूबवेलों का अधिक प्रयोग से पानी का गिर रहा स्तर
जिलेमेंचल रहे इंटीग्रेटेड वारटसैड मैनेजमेंट प्रोग्राम संबंधी डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीसी ने कहा कि जिले में इस प्रोग्राम के तहत पानी रिचार्ज कर उसका दोबारा प्रयोग करने के संबंध में बताया गया।
डीसी ने पंचायती जमीनों के सुधार के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर इनके नक्शे बनाने के लिए आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में 22 सितंबर तक तैयारी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेलों द्वारा जरूरत से अधिक सिंचाई होने से जमीन का पानी नीचे जा रहा है।डीसी ने बताया कि जमीन के नीचे पानी का स्तर जाने से रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा अब नेशनल मिशन ऑफ माइक्रो इरिग्रेशन के तहत योजना चल रही है। इस मौके पर एडीसी विकास मुहम्मद इकबाल भट्टी, जिला भूमि सुरक्षा अधिकारी उलविंदर सिंह, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डाॅ. मनोहर सिंह, सहायक निदेशक बागबानी कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोिधत करते हुए डीसी दलजीत सिंह मांगट।
कपूरथला|बालड़ी रक्षकयोजना के तहत जिले में वर्ष 2013-14 के दौरान 36 लाभपात्रियों को 2 लाख 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। इस दौरान 8 नए केस आने के साथ ही जिले में लाभपात्रियों की संख्या 44 हो गई है। यह बात डिप्टी कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट ने बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लड़की और लड़कियों का नाम लोकल रजिस्ट्रर्ड, जन्म और मौत के समय फिर दर्ज करवाया जाना जरूरी है।