पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में हुआ 167 यूनिट ब्लड इकट्ठा

कैंप में हुआ 167 यूनिट ब्लड इकट्ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लबसुल्तानपुर लोधी गोल्ड द्वारा खूनदान कैंप एसडी सभा चेरिटेबल डिस्पेंसरी में अध्यक्ष राजबीर सिंह नरोवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें 167 यूनिट खूनदान किया गया।

इससे पहले कैंप का उद्घाटन एसपीडी जगजीत सिंह सरोया ने किया, जबकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव महिंदर सिंह आहली चीफ गेस्ट थे। सरोया और महिंदर सिंह आहली ने कहा कि नौजवानों द्वारा दान किया गया खून किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। क्लब द्वारा एसपीडी जगजीत सिंह सरोया और एसजीपीसी सचिव महिंदर सिंह का सम्मान किया गया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष स्व. केके चोपड़ा की धर्मप|ी रोटेरियन गुलशन चोपड़ा और उनकी पुत्री पूजा शौरी भी कैंप में शामिल हुए। खूनदान कैंप में सहयोगी न्यू रुबी अस्पताल जालंधर की टीम और एसडी सभा का भी धन्यवाद किया। अंत में खूनदान करने वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कैंप में एसएचओ मनबीर सिंह बराड़ा, सेक्रेटरी सुमित जैन, एनआरआई जोगा सिंह, मुखतियार सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अनिल कुमार भोला, ऊधम सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनिंदरजीत सिंह, भुपिंदर सिंह, पवनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

रोटरी क्लब गोल्ड की ओर से लगाए गए खूनदान कैंप का उद्घाटन करते एसपीडी जगजीत सिंह सराया के साथ राजवीर सिंह।