पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा कर रहे स्टूडेंट की लाश मिली

डिप्लोमा कर रहे स्टूडेंट की लाश मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला-जालंधरमार्गपर गांव खोजेवाल के पास एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान बस अड्डे के पास पड़ते आदर्श कालोनी के रहने वाले हरिदेव ने अपने दोहते 22 साल के रणजीत राय के रूप में की है।

डीएसपी सब डिवीजन महिंदर सिंह थाना प्रभारी सदर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव खोजेवाल के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी है। पास उल्टियां भी की हुई थी। नाना हरिदेव ने बताया कि रणजीत राय के मां-बाप में झगड़ा होता रहा था। रणजीत छोटा सा था, जब उसके पति उन दोनों को छोड़ साधु बन गए। कुछ समय बाद उसके बाद रणजीत की मां की भी मौत हा़े गई। तभी से वह उनके पास रह रहा था और लार्ड कृष्णा पॉलिटेक्निकल कॉलेज से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा कर रहा था।

मंगलवार सुबह कालेज से पेपर देने के बाद अपनी बाइक पर यह कह निकला कि वह जालंधर स्थित अपनी मौसी रेणु के घर जा रहा है। देर रात तक भी जब वह घर नहीं आया तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि वह जालंधर से फिल्म देखकर बाया करतारपुर घर को आएगा। बाद में उसके साथ फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने देर रात तक उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई अता पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि युवक की लाश खोजेवाल के पास सड़क पर है। जब वह मौैके पर पहुंचे तो देखा कि लाश उनके दोहते रणजीत राय की था।

मां की मौत, पिता साधु बन गए थे

नाना हरिदेव ने बताया कि रणजीत राय के मां-बाप में झगड़ा होता रहा था। रणजीत छोटा सा था, जब उसके पति उन दोनों को छोड़ साधु बन गए। कुछ समय बाद उसके बाद रणजीत की मां की भी मौत हा़े गई। तभी से वह उनके पास रह रहा था और लार्ड कृष्णा पॉलिटेक्निकल कॉलेज से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा कर रहा था।

रणजीत राय की फाइल फोटो।

^डीएसपी सब डिवीजन महिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मोबाइल डिटेल के आधार पर इस मामले की जांच करेगी कि मृतक को किसी ने मार कर फेंका है या सड़क हादसे के बाद किसी ने उसे सड़क के किनारे फैंक दिया। मौके से बाइक मोबाइल फोन का गायब होना रहस्यमयी है। शीघ्र ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के मामा के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन और बाइक मिलने से मर्डर का शक