- Hindi News
- मेहताबगढ़ के आंगनबाड़ी सेंटर में दो वर्कर भिड़़ी
मेहताबगढ़ के आंगनबाड़ी सेंटर में दो वर्कर भिड़़ी
बुधवार11.30के करीब आंगनबाड़ी सेंटर में मामूली विवाद के चलते दो महिला वर्कर आपस में भिड गई। जिस कारण दोनो घायल हो गई। घायलों की पहचान 37 वर्षीय सीमा प|ी सुरिन्द्र सिंह निवासी मार्कफैड स्टाफ कालोनी तथा 35 वर्षीय रुक्मणि पुत्री यशपाल निवासी रायका मोहल्ला के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सीमा ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के करीब मामूली तकरार के चलते रुकमणि ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।