- Hindi News
- ‘नशे के खिलाफ रैली का संयोजक राणा को बनाकर विजन से भटकी कांग्रेस’
‘नशे के खिलाफ रैली का संयोजक राणा को बनाकर विजन से भटकी कांग्रेस’
फगवाड़ा निगम के लिए उम्मीदवारों का ऐलान सोमवार को किया जाएगा
‘पंजाबमेंपिछले दिनों कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ओर से अमृतसर में नशों के खिलाफ बुलाई गई रैली का संयोजक ‘लीकर किंग’ राणा गुरजीत सिंह को बनाना और उस रैली में छह हजार करोड़ रूपए के बहुचर्चित ड्रग रैकेट मामले में ईडी के सामने पेश होने वाले कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का आना इस बात को स्पष्ट करता है कि कांग्रेस रैली के मिशन विजन से भटक गई’। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने रविवार को कहीं। वे फगवाड़ा नगर निगम चुनावों के संबंध में शहर में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये रैली भाजपा-अकाली दल या नशों के खिलाफ नहीं थी बल्कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ थी और यही कारण रहा कि इस रैली में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अथवा अधिकारी नहीं आया। उन्होंने कहा कि कैप्टन पार्टी में अपनी होंद को बचाने के लिए ऐसे ड्रामे कर रहे हैं लेकिन पंजाब में कांग्रेस के जितने नेता हैं उसके उतने धड़े हैं और यही कारण है कि कांग्रेस के तीन विधायक 2012 के बाद से कांग्रेस छोड़ गए हैं।
निगम कौंसिल चुनावों पर बात करते हुए चुघ ने कहा कि 1997 के फार्मुले पर ये चुनाव अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा लड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर नई वार्डबंदी के हिसाब से परीसीमन बदले हैं वहां पर जीत के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा और इसमें कोई मतभेद या मनभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि नए बने निगम फगवाड़ा, पठानकोट होशियारपुर में भाजपा का मेयर बनेगा जबकि सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर अकाली दल का बनेगा जबकि बाकी के निगमों में अकाली दल का मेयर और भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में बहुत मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि दशकों से भाजपा साढे तीन लाख सदस्यों तक ही सीमित रही है लेकिन पीएम मोदी की लोकप्रियता के चलते पंजाब में भाजपा के साथ 11 लाख 98 हजार लोग जुड़कर भाजपा के सदस्य बन चुके हैं उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ सीपीएस सोम प्रकाश कैंथ, जिला भाजपा प्रभारी रवि महेंद्रू, वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम देव रत्ती, जिला भाजपा प्रधान पुरषोत्तम पासी, अनीता सोम प्रकाश, जिला भाजपा सचिव गुरदीप सिंह दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित थे।
कपूरथला में 19 वार्डों के लिए 35 आवेदन आए हैं
कपूरथला|नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय सचिव और जोनल प्रभारी तरुण चुघ ने रविवार को विशेष वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कपूरथला के 29 वार्डों के चुनाव के लिए 10 फरवरी को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। कपूरथला में 19 वार्डों के लिए 35 आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं से बातचीत की गई है। प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। बस घोषणा ही बाकी है। चुघ नगर परिषद चुनाव घोषित होने के बाद जोनल प्रभारी होने के नाते कपूरथला में भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं के आवेदनों की स्क्रूटनिंग करने आए थे। पहले अनुपात के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।
भाजपा नेताओं से वन-टू-वन मीटिंग करते हुए तरूण चुघ के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, सीपीएस सोम प्रकाश, जिला प्रभारी रवि महेंद्रू अन्य।
पार्टी में गुटबाजी नहीं : चुघ
पार्टीकी आंतरिक गुटबाजी पर बोलते हुए चुघ ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी, मनभेद, मतभेद नहीं है क्योंकि भाजपा नाना-नानी, दादा-दादी, बाप-बेटे की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि परिवारों में मनमुटाव चलते रहते हैं लेकिन उसे गुटबाजी का नाम देना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा निगम के लिए उम्मीदवारों का ऐलान सोमवार को कर दिया जाएगा।
दिल्ली चुनावों पर चेनलों पर दिखाए जाने वाले सर्वे को सिरे से खारिज करते हुए तरूण चुघ ने कहा कि ये वही चैनल्स हैं जिन्होंने लोकसभा चुनावों में केजरीवाल को वाराणसी से जीतते हुए दिखाया था जबकि वहां से केजरीवाल की जमानत जब्त हो गई थी जबकि देश भर में से आप को 20 सीटें दी जा रही थीं और नतीजा क्या है किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि सारे सर्वे पूरी तरह से गलत साबित होंगे। दिल्ली में किरण बेदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बनने जा रही है।