- Hindi News
- कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेसकी ओर से नगर परिषद कपूरथला के 29 वार्डों के चुनाव के लिए 9 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। यह बात विधायक राणा गुरजीत सिंह ने रविवार को बैठक के दौरान कही। स्टेट चुनाव कमिशन की ओर से नगर कौंसिल और नगर पंचायतों की 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 10 फरवरी को नोटीफिकेशन जारी होने के बाद सभी वार्डों में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
10 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे।
14फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच : 14फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 फरवरी को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। जिले की नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी और नगर परिषद कपूरथला के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां में सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे जोर के साथ नगर परिषद चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी।